February 8, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर में सड़कों का जाल बिछाने के लिए 10 लाख रुपए की विधायक निधि देने की घोषणा की

1 min read

 

ऋषिकेश 04 मई 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर में सड़कों का जाल बिछाने के लिए 10 लाख रुपए की विधायक निधि देने की घोषणा की of। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्यो के लिए कभी धन की कमी नही आएगी। कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।

श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि पिछले 15 वर्ष पूर्व यहाँ विकास कार्य सिर्फ अपने चहेतों के ही होते थे, मगर 2007 से जनता के आशीर्वाद से उनके विधायक बनने के बाद से पूरी विधानसभा क्षेत्र का विकास हुआ है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि जनता ही उनके लिए सर्वोपरि है, कहा कि आज विकास की परिभाषा ग्रामीण क्षेत्रो में बदली है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति अब शहर जैसी है।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष दिनेश पयाल ने कहा कि कांग्रेस अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। कहा कि कांग्रेस ने सदैव नफरत फैलाने और ओछी राजनीति का सहारा लिया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्यामपुर दिनेश पयाल, महामंत्री चमन पोखरियाल, दीपक जुगरान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्यामपुर सोनी रावत, महामंत्री रेखा धस्माना, कोषाध्यक्ष मधु रावत, अनिल रावत, मंजू ममगाई, अनिता नेगी, वीना देवी, रोशनी देवी, संध्या, रीना कोटियाल, हर्सिला देवी, उर्मिला देवी, सरस्वती चौहान, ज्योति देवी आदि उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News