February 8, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगरवासियों से मन की बात के 100वें संस्करण को ऐतिहासिक बनाने हेतु आयोजन में शामिल होने का आवाह्न किया।

1 min read

देहरादून :आज दिनांक 29/04/2023 को भारतीय जनता पार्टी, अंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से कोतवाली तक जन जागरण अभियान के रूप में सभी दुकानदारों व राहगीरों को निमंत्रण पत्र देकर दिनांक 30 अप्रैल 2023 को होने वाली देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात के 100वें संस्करण को ऐतिहासिक बनाने हेतु आयोजन में शामिल होने का आवाह्न किया।
मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि हर माह के आखिरी रविवार को मोदी जी की मन की बात को भाजपा अपने बूथ अध्यक्ष के माध्यम से हर बूथ पर करवाती है, इस बार यह मन की बात का 100 वा संस्करण है, इस संस्करण को ऐतिहासिक बनाने हेतु सभी भाजपा कार्यकर्ता संकल्पबद्ध है।
जन जागरण यात्रा में मुख्य रूप से महानगर मंत्री व मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी, भाजपा नेता गोपाल पूरी, जयपाल वाल्मीकि, मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, अभिषेक नौडियाल, मंडल उपाध्यक्ष अनूप गोयल, मंडल मंत्री, प्रीति करनवाल, पार्षद अनिता गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंखयक मोर्चा अंकुर जैन, गुरप्रीत छाबरा, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नवीन कुमार, मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा निखिल टेश्वर, शक्तिकेंद्र संयोजक लव अग्रवाल, संजय चौहान, मुकेश प्रजापति, सोशल मीडिया प्रभारी हरदेश लूथरा, दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित रहें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News