JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नगर पालिका अध्यक्ष पद की ताल ठोक सकते हैं राजन बिष्ट l

1 min read

नगर पालिका मुनी की रेती अध्यक्ष पद के लिए एक ऐसे उम्मीदवार ने अपनी दावेदारी की इच्छा जताई जो कि पूर्व  में सभासद का चुनाव लड़ चुके हैं  तथा उस चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा और अब अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे हैं जिनके पास धन बल ,जन बल का अभाव है किंतु इच्छाशक्ति इतनी है कि अपनी इच्छाशक्ति के बल पर चुनाव में अपनी दावेदारी पुख्ता कर रहे हैं आज हम बात कर रहे हैं राजन बिष्ट पहाड़ी की ,जो कि आजकल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं l

राजन बिष्ट पहाड़ी मुनी की रेती फॉरेस्ट कॉलोनी के एक बहुत ही सामान्य और गरीब परिवार से संबंध रखते हैं, पर जीवन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना है और राजनीतिक में कुछ हासिल करने की तमन्ना है यानी प्रबल इच्छा शक्ति है इच्छाशक्ति होने पर व्यक्ति बड़े से बड़ा कार्य कर सकता है l

राजन बिष्ट की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर नजर दौड़ाई जाए तो  तो उन्होंने ,18 साल की उम्र में भाजपा से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की तथा उन्होंने नगर पंचायत चुनाव मुनी की रेती के चुनाव में  सभासद  हेतु भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मांग की थी किंतु उनका टिकट काट दिया गया टिकट कटने के बावजूद भी निर्दलीय चुनाव मैदान मे उतरे किंतु उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा l

भारतीय जनता पार्टी में राजन बिष्ट भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री, जिला सह मीडिया प्रभारी ,जिला कोषाध्यक्ष रह चुके हैं l

टिकट न मिलने के कारण राजन लिस्ट का भारतीय जनता पार्टी से मोह भंग हो गया तथा उन्होंने अपने बड़े भाई व गुरु ,सुख दुख के साथी पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजलवान  के साथ कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया  किंतु विधानसभा चुनाव में हिमांशु का टिकट कटने के बाद उनका कांग्रेस से भी मोह भंग हो गया l

पार्टियों से मोहभंग होने के बाद राजन बिष्ट सामाजिक कार्य में लगातार अपनी सक्रियता बढ़ाई है यही नहीं उन्होंने अब तक 22 लोगों को रक्तदान कर नव नवजीवन प्रदान किया है  l

जब Rajan Bisht  से यह पूछा गया कि बड़े-बड़े दिग्गजों के बीच निर्दलीय चुनाव की ताल ठोकना चाहते हैं जबकि आप का राजनीतिक जीवन अभी शुरुआती दौर में हैं तो उनका कहना था की जनता जनार्दन सर्वोपरि है उसके बीच जाकर अपनी बात रखना चाहता हूं वह आपको  स्वीकार करें या अस्वीकार करें ,यह जनता जनार्दन का फैसला है , पर रण क्षेत्र व युद्ध क्षेत्र में आपको लड़ना तो पड़ता ही है चाहे वह आज लड़ो या कल l

 

राजन बिष्ट के निर्दलीय चुनाव लड़ने से ऊंट किस करवट बैठेगा यह कहना तो मुश्किल है, किंतु इतना तय है कि कम उम्र में दावेदारी कर चुनाव मैदान में यदि राजन बिष्ट उतरते हैं तो एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी l

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News