श्री गंगा गौ सेवा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय भारत इंडोनेशिया सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ
1 min read

मुनी की रेती : श्री गंगा गौ सेवा समिति के तत्वावधान में शत्रुघ्न घाट मुनिकीरेती में माँ गंगा की दैनिक होने वाली भव्य आरती से पूर्व दो दिवसीय भारत इंडोनेशिया सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ l
कार्यक्रम के मुख्यातिथि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने इंडोनेशिया के बाली शहर में गाँधीपुरी आश्रम के संस्थापक भारत सरकार से पद्मश्री सम्मान से सम्मानित इन्दिरा उद्याना गंगा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं आदि बद्रीनारायण प्राचीन शत्रुघ्न मन्दिर के पूज्य महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य ,स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के प्रबन्धक कर्नल श्रीवास्तव एवं डॉक्टर नितिन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया इसके पश्चात आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल ने एवं आरती के सभी आचार्यों ने वैदिक मंगलाचरण के साथ ही माँ गंगा का पूजन सम्पन्न किया इंडोनेशिया एवं भारत के कलाकारों द्वारा क्रमशः सर्व प्रथम पश्चिम बंगाल से आयी हुई डॉक्टर पंपी पाँल द्वारा बहुत सुन्दर ओडिसी शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने अभिनय के माध्यम से भगवान विष्णु के अनेक रुपों का अभिनय किया इसके साथ ही आदिस पुत्रा और चकोदरा पुत्रा द्वारा बहुत सुन्दर माँस्क नृत्य एवं फायर नृत्य प्रस्तुत किया गया l
कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गंगा तट पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन अत्यन्त सराहनीय है। उन्होंने कार्यक्रम में आये हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत अभिनन्दन किया उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से सम्पूर्ण देश एवं विश्व में तीर्थनगरी से एक सुन्दर संदेश जायेगा क्योंकि यहाँ पर लोग माँ गंगा की आरती में देश के कोनों-कोनों से सम्मिलित होने आये हैं उन्होंने कलाकारों की कला की सराहना की l
आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल के संचालन में चल रहे इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में बाल आयोग के पूर्व सदस्य श्री राजकुमार चौधरी , मनमोहन शर्मा ,सुनील कपरुवान, श्रीमती मधुलिका द्विवेदी पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मला उनियाल मनन द्विवेदी मुनिकीरेती थानाध्यक्ष श्री रितेश शाह सहित भारत वर्ष के विभिन्न प्रांतों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे कार्यक्रम के बाद माँ गंगा की दैनिक होने वाली भव्य आरती सम्पन्न हुई।
