JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम, महानगर कार्यालय पर ध्वजारोहण कर, हर्ष उल्लास के साथ मिष्ठान वितरण कर आयोजित किया गया।

1 min read

 

देहरादून आज दिनांक 6 अप्रैल 2023 को भारतीय जनता पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस के रूप में महानगर कार्यालय पर ध्वजारोहण कर हर्ष उल्लास के साथ मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के कबीना मंत्री  गणेश जोशी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को पार्टी के शीर्ष महान विभूतियों को नमन करना चाहिए। और कहा भाजपा की जिन उद्देश्यों के साथ स्थापना की गई थी वह सभी संकल्प साकार नजर होते आ रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी लगातार समाज में समन्वय बनाते हुए काम कर रही है परंतु विपक्ष लगातार हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी पर प्रहार कर रहा है जबकि मोदी  विकास के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं आज भारतीय जनता पार्टी देश की नहीं अपितु दुनिया की नंबर वन पार्टी बनकर उभर रही है। हम सभी को आने वाले इस चुनावी समय में 400 पार के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में फिर स्थापित करनी है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी  ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को आज के इस शुभ दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने बताया कि सन 1980 में जब पार्टी का गठन हुआ तब पार्टी की अध्यक्ष के रूप में हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पार्टी ने उनके नेतृत्व में संकल्प के साथ आगे बढ़ी का सपना था कि भाजपा का कमल पूरे देश में स्थापित होगा आज वह सपना धरातल पर नजर आ रहा है विश्व की निगाहें भारत पर टिकी हैं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में जितने भी विकास के कार्य हो रहे हैं दूरगामी निर्णय लिए जा रहे हैं उन सब को देख कर लगता है कि जल्द ही हमारा देश विकसित की ओर बढ़ रहा है हमें संकल्प लेना होगा कि आने सभी चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ जीत दिलाएंगे।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल  ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि आज हम सभी को उन सभी शीर्ष नेतृत्व को याद करना चाहिए जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को सशक्त मजबूत बनाने के लिए कठिन परिश्रम किए थे हमने जो दीपक से कमल तक का जो कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया है आज उसी का स्वरूप है कि आज यह भाजपा की यात्रा (दिये से दिलों ) तक हो चुकी है। आज मैं महानगर अध्यक्ष के नाते समस्त महानगर एवं पदाधिकारियों की तरफ से भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ संघर्षशील कुशल नेतृत्व महानुभावो को स्मरण करता हूं। भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे मजबूत ताकतवर पार्टी बन चुकी है ।
मैं आज हमारे देश के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं जिनके कुशल नेतृत्व एवं परिश्रम से पार्टी आज विकास की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है उन्होंने कहा था कि अंधेरा छटेगा , सूरज निकलेगा ,कमल खिलेगा।

कार्यक्रम में देहरादून महानगर के महापौर  सुनील उनियाल गामा , विधायक राजपुर, खजान दास  कैंट की विधायक श्रीमती सविता कपूर , किसान मोर्चा के अध्यक्ष जोगिंदर पुंडीर अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र बाल्मीकि महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो रतन सिंह चौहान संध्या थापा सुशील शर्मा संतोष सेमवाल बबीता सहोत्रा महानगर के महामंत्री सुरेंद्र राणा बिजेंदर थपलियाल महानगर मंत्री संकेत नौटियाल संदीप मुखर्जी देवेंद्र पाल मोंटी विनय उनियाल गोविंद कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा मीडिया प्रभारी उमा नरेश मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ,अर्चना बागड़ी, प्रदीप दुग्गल, विशाल कुमार बलदेव राजेश बडोनी प्रदीप कुमार आशीष शर्मा रंजीत सेमवाल खंडूरी राहुल लारा अवधेश तिवारी पंकज शर्मा प्रकाश साकूल उनियाल महेश सुमन सहानी सुषमा कुकरेती पूनम मंगाई अनीता मल्होत्रा तारा देवी नीलम वर्मा रानी सैनी आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News