November 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अपनी सँस्कृति, अपनी पहचान इगास पर अरसे, रोट बाँटने पर सवाल क्यों ?

1 min read

 

मुनि की रेती, पिछले कई वर्षों से नगर क्षेत्र में अपनी विरासत, सस्कृति, पहचान परंपरा को निरन्तर आगे बढ़ाने के लिये हिमांशु बिजल्वाण की ओर उनकी धर्मपत्नी वर्तमान पालिका परिषद की अध्यक्षा भारतीय पर्व, त्योहारों में मिष्ठान के बजाय अरसे, रोट को क्षेत्र में अपने सहयोगियों, शुभचिंतकों की ओर मित्रों को बांटने का कार्य कर रहे हैं। अपनी विरासत को जन जन तक अन्य बाहरी लोगों तक पहुंचाने का उनका तरीका शायद कुछ जनो को राश नहीं आ रहा है। वर्तमान में कोई चुनाव नहीं है जिसका फायदा इन्हें मिल पाये तो फिर जब खर्चा उनका अपना है और जिन्हें ये दिया जा रहा है उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही तो फिर आप बेमतलब चर्चा क्यों और किस लाभ को प्राप्त करने को कर रहे हैं।
अरसे, रोट नगर में लम्बे समय से परस्पर शादी, शुभकार्यो में पुरातन समय से बांटने की ओर फिर इस व्यापार को प्रोत्साहन देने का कार्य जब परवान चढ़ा है तो फिर कौन तत्व है जिसके भौंहे चढ़ानी हुई है।आखिर क्या दिक्कत हो रही है इन्हें कि इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं।सूत्रों से तो पता चला है कि जो इस विरोध में खड़ा है उनमें से कुछ लोग पहले ये सब खुद बांटने की जिम्मेदारी सम्भालते रहे हैं।अच्छी परंपरा अगर अपनी मूल धारणाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है तो उसकी प्रशंसा के बजाय आलोचना करना अशोभनीय है। जिसके पास अपने लोगों को शुभकामनाये ओर बधाई देने के लिये ईश्वर ने शक्ति प्रदान की है तो उसको उदार हृदय से कार्य करने दे। वैसे भी जिसके पास पर्याप्त धन है वो ओर अधिक अर्जित करना चाहता है। बहुत कम समाज मे ऐसे लोग है जो सामाजिक समरसता ओर अपनो के बीच अपनी पुरातन परंपराओं से जुड़ने का बेहतर कार्य किया जाना सभी के लिये प्रेरक होना चाहिए। लेकिन जिन्हें बुराई की ओर चर्चा कर निन्द्या करनी ही है उनके लिए कुछ कहना उचित नहीं है । इस सम्बन्ध में एक सवाल के जबाब में पत्रकारों ने इगास मौके पर फिर अरसे ,रोट बांटने पर अरसे वाली आंटी से सवाल किये तो उन्होंने जबाब दिया कि अब तो चुनाव नहीं हो रहे है अभी मुझे दो साल ही बनती है तो भी पूर्व की देनदार मुझे गर्व है अरसे, रोट अपने शाखाओं वाले ओर अन्य शुभचिन्तको को अवश्य देकर अपनी महान सँस्कृति, परंपरा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मेरे इस प्रयास से अरसे, रोट का कारोबार चाहे आगरा खाल, स्वयं सेवी साक्षरता का बहुत बढ़ गया है । अरसे, रोट तांबे मे बाँटने का कार्य कर रोजगार को बढ़ावा दे रहे है। उनका ये प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेगा तो फिर जब खर्चा अपना है तो फिर दूसरी चर्चा करें तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है बल्कि गर्व होता है।

Breaking News