November 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

घोर लापरवाही के चलते कैलाश गेट राष्ट्रीय मार्ग एन जी टी, सिंचाई विभाग की अनदेखी जनता के लिये मुसीबत बना।

1 min read

 

मुनि की रेती, केलाशगेट मुनि की रेती राष्ट्रीय राज्यमार्ग के एक छोर को पिछले 4 माह से वर्षा, गन्दगी की निक्कासी के नाम पर उखाड़ दिया गया और सम्बंधित विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के चलते ये कार्य कछुए की गति से अधूरा छोड़ दिया गया है।जिस जगह ये निर्माण कार्य के नाम पर ये सब किया गया है वँहा दो इंटर कालेज, जूनियर हाई स्कूल, प्राइमरी आदि विद्यालय के हजारों छात्र अध्ययन के लिये आते जाते है।पर्यटन नगरी , राफ्टिंग, होटल आदि की दर्जनों इकाई ओर पर्यटकों का जमावड़ा यँहा वर्ष भर आवागमन लगा रहता है बाबजूद इसके ये कार्य जो लगभग 150 मीटर के लगभग है उसमें इतनी देरी निर्माण कार्य को करने की क्या मंशा है इस पर सवालिया निशान खड़े हो गए है।इस लचर व्यवस्था के कारण कई युवा गम्भीर चोट से ग्रस्त अपने नए वाहनों को नुकसान के चलते गैराज में खड़े कर मरम्मत कराने और आर्थिक नुकसान की जद में है। लेकिन इस कार्यदायी संस्था का अधिधासी अभियंता, इंजीनियर, ठेकेदार ये सब जानते हुए भी कार्य बंद किये हुए है।
आखिर इस नाली की मरम्मत उचित ढंग से ना कराकर पिछले कुछ माह में 3 बार कराने का औचित्य समझ से परे है और हालत ये है कि इस नाली में आप पानी डालें तो उसकी सही निक्कासी नही ओर ना ही कागज का टुकड़ा बहकर गन्दगी ना बने परन्तु यँहा नाली बनने के बाद भी स्थानीय जनता पानी की सही निक्कासी, भयानक सड़न ओर मलेरिया, डेंगू, वायरल आदि की चपेट में आ रहे है। कार्यदायी संस्था को चाहिए कि वो इस नाली का डिजाइन योग्य इंजीनियर से कराकर बार बार हो रहे प्रयोग ओर सरकार को करोड़ो का नुकसान बचाने के लिये जनहित में योजनाबध्द तरीके से निर्माण करें।परन्तु ऐसा नही हो रहा है।इस सम्बंध में इन जी टी, सिंचाई विभाग की मिलीभगत से नगर की जनता बहुत परेशान ओर आक्रोशित है।आय दिन भजंनगढ़ रोड़ की दोनों छोरो को खुला किस कारण योग्य इंजीनियर ओर ठेकेदारों ने छोड़कर दुर्घटनाओं का आमन्त्रण दिया गया है ।

जनता की ओर से स्थानीय व्यापारी राजेश बिष्ट, पूर्व सभासद मनीष कुकरेती ओर केलाशगेट की पुलिस तैनात रहकर वाहनों को सड़क पार कराते है लेकिन रात्रि मे समस्या ज्यादा होती है और वाहन भारी गढ्ढे में फंस जाते है जिससे काफी नुकसान वाहन का हो रहा है।इस सम्बंध में नगर के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज मलासी , मनीष कुकरेती, राजेश बिष्ट सहित समस्त व्यापारियों ने इस समस्या का तुरन्त निदान कर इसका स्थायी समाधान की माँग की है। स्थानीय जनता का कहना है कि पिछले कई दिनों से ये कार्य रोककर जनता को बेबजह परेशान किया जा रहा है।इसके चलते कभी भी अनदेखी भयानक दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। स्थानीय जनता का कहना है कि ये क्षेत्र जिसमें जिला प्रशासन और शासन के लोग अक्सर आवाजाही करते है तो उनका इस समस्या पर नजर ना पड़ना बेहद शर्मनाक है।

Breaking News