October 27, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सचिन सेलवान को कांग्रेस एससी विभाग में टिहरी गढ़वाल के सहप्रभारी की जिम्मेदारी

1 min read

 

मुनिकीरेती। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने सचिन सेलवान को जनपद टिहरी गढ़वाल का सहप्रभारी नियुक्त किया है।

 

सचिन सेलवान ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही, पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

Breaking News