October 27, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

काँग्रेस वोट बचाओ,देश बचाओ को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ेगी-अमित सुहाग

1 min read

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;

 

मुनि की रेती, उत्तराखण्ड प्रदेश काँग्रेस वोट बचाओ, देश बचाओ सहित अपनी तीन माँगों लो लेकर संसद से सड़कों तक जनता के सहयोग से आंदोलन करेगी।राहुल गांधी के निर्देश पर क्रमवार काँग्रेस पूरे देश मे इस मुहिम को वोट चोरी रोकने, एस आई आर की सूची को दुरस्त करने, हर व्यक्ति को मतदान का अधिकार के लिए आर पार का संघर्ष कर चुनाव आयोग के चीफ इलेक्शन के खिलाफ महौल तैयार कर सवैधानिक व्यवस्था के तहत आंदोलन करेगी। इस सम्बंध में पत्रकारों से बातचीत कर वोट बचाओ, देश बचाओ उत्तराखण्ड प्रभारी अमित सिहाग ने अपने नेता के विजन पर ओर देश मे बढ़ती बोट चोरी को रोकने और जबरन सत्ता हथियाने को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की है।
पत्रकार वार्ता में अमित सिहाग ने कहा कि काँग्रेस ने मन बना लिया है कि देश मे एस आई आर के मद्दे पर पारदर्शिता, बैलेट पेपर से चुनाव कराने, हर वोटर का नाम सूची में अंकित करने के लिये काँग्रेस निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिये तैयारी को लेकर 1 माह का क्रमवार आंदोलन शुरू कर रही है जिसमे काँग्रेस को जनता का सहयोग अभूतपूर्व मिल रहा है सभी राजनीतिक दल भाजपा को छोड़कर वोट चोरी, एस आई आर,, बैलेट पेपर से देश मे चुनाव सम्पन्न कराने को कटिबद्ध है इसकी अभी दिल्ली में शुरुवात हो चुकी है जिसमे शिव की बारात की तरह सभी घटक दल सड़को पर समर्थन देने के लिये आये है।सभी का सपना है कि वर्तमान सरकार सभी मुद्दों पर खरी ना उतर कर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है जिसको काँग्रेस कभी स्वीकार ना कर विरोध करेगी।
पत्रकारों के तीखे सवालों में कई बार अमित सिहाग जो पूर्व विधायक हरियाणा शैलजा के संसदीय सीट से रहे है बचते नजर आए है जिन्हें उत्तराखण्ड वोट बचाओ देश बचाओ का प्रभारी बनाकर 1 नवम्बर को रामलीला मैदान में काँग्रेस के आंदोलन को सफल बनाने ओर कार्यकर्ताओ जनता की भीड़ इकट्ठा करने की जुम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार उत्तराखण्ड में सत्ता पर काबिज होगी उन्हें जनता का भारी सहयोग मिल रहा है। चुनाव धांधली ओर वोट चोरी से चुनाव जीतकर भाजपा देश को अस्थिर कर रही है और तमाम सवैधानिक इकाइयों का दुरुपयोग कर रही है जिसे देश हित मे रोका जाना आवश्यक है। पत्रकार वार्ता के बाद काँग्रेस जी आन्तरिक बैठक कर 1 नवम्बर को दिल्ली कुछ की रणनीति को लेकर मंथन होना शेष है।
पत्रकार वार्ता में मंच सञ्चालन उत्तम सिंह असवाल, पूर्व विधायक ओम गोपाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कण्डारी, सरोप सिंह राणा,दुर्गा राणा, दिनेश व्यास, महावीर खरोला, दिनेश भट्ट,राकेश राणा, यशपाल चौहान,अनिल रावत, अनुराग पयाल,विनोद सकलानी, गजेंद्र सिंह सजवाण, अजय रमोला, राजेन्द्र राणा समेत कई काँग्रेस के समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी लम्बे समय के बाद देखने को मिली।

Breaking News