March 21, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

योग के साथ आहार, व्यवहार ओर विचार के साथ पर्याप्त निद्रा जरूरी

1 min read

 

ऋषिकेश, अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के छठवें दिन योग साधकों को आहार, व्यवहार और उन्नत विचार के साथ स्वस्थ्य मन काया के लिये पर्याप्त निंद्रा का लेना आवश्यक है।योगाचार्य स्वामी जितेंद्रानन्द ने कहा कि योग , प्राणायाम साधना के लिए उम्र बाधा नही है बल्कि आप इसके निरन्तर प्रयास से कठिन से कठिन यौगिक क्रिया कर मिशाल बन सकते है।

आज प्रातः हवन, पूजन यज्ञ के बाद उषा माता ने अयंगर योग , स्वामी जितेंद्रनन्द ने यौगिक क्रियाओं का गढ़ रहस्य और शाररिक साधना,योग का महत्व विशाल बोधि ,योग और आर्युवेद डॉ नरेश चौधरी,ओशो ध्यान, साधना बोधि वर्धमान,प्रेचिंग-मुंगेर स्कूल ऑफ योगा बिहार के स्वामी आत्म स्वरूपानन्द ने योग , प्राणायाम, ध्यान ,साधना सहित अन्य तत्वों से योग साधकों को ज्ञान प्रदान किया।

आज प्रबन्ध निदेशक प्रतीक जैन के निर्देश पर तीसरा हैरिटेज ग्रुप जिसमे देशी विदेशी साधकों को बिटल्स आश्रम(चौरासी कुटिया महेश ध्यान केंद्र)का वाक कराकर उन्हें ध्यान, प्राणायाम कराकर यँहा अपार शान्ति से परिचित कराया ।इस अवसर पर ड्रम सर्किल एवम बडोनी बदर्स का परर्फोर्मेंस,कुंडली जागरण बोधि वर्धमान के बाद कॉमेडी शो रविन्द्र जोनी, हनुमान चालीसा स्ट्रिंग म्यूजिक केयर के बाद गङ्गा आरती के साथ रूपकुमार राठौर एंड सोनाली राठौर के माध्यम से सांस्कृतिक संध्या में आध्यात्मिक भक्ति रस के साथ अपनी भारतीय सँस्कृति के गीत गुनगुनाये गए।

उल्लेखनीय है कि कल इस अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव का समापन उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल करेंगे।जिसमे योग महोत्सव में शामिल योगाचार्यो, योग साधकों सहित नगर के वशिष्ठ अथितियों का शामिल होना निश्चित है।इस बार योग महोत्सव ने जन सहभागिता के साथ हैरीटेज, रन फार योगा, स्वच्छता मिशन के साथ योग प्राणायाम की कठिन साधना के साथ उनकी जिज्ञासा को जानकर उनके सवालों का जबाब मर्मज्ञ योगाचार्यो से कराकर इसका महत्व बढ़ाने का कार्य किया है।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में निगम की आयोजन समिति से जुड़े अधिकारी , कर्मचारी मेहनत करते दिखे।कल आई भयानक वारिश के साथ आये मौसम विभाग के अलर्ट का असर भी योग की धारा में धूमिल होता नजर आया।

You may have missed

Breaking News