February 27, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नीलम बिजलवाण का मुनि की रेती ढालवाला में जनसंपर्क अभियान और समर्थन की लहर और तेज़ हुई

1 min read

मुनि की रेती ढालवाला में नगर पालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजलवाण ने आज वार्ड 10 में जनसंपर्क अभियान के दौरान अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें घरों में फूलमालाओं से स्वागत किया और उनके प्रति विश्वास व्यक्त किया।  वार्ड 10 के निवासियों का कहना है कि नीलम बिजलवाण का बुजुर्गों से गहरा लगाव और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता उनके सबसे मजबूत पक्ष हैं। लोग महसूस करते हैं कि नीलम उनके साथ हैं, उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझती हैं।

नीलम ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनके दर्द को सुना और क्षेत्र के विकास के लिए अपने दृढ़ संकल्प का साझा किया।

जहां एक ओर मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसभा के लिए आए हैं वहीं दूसरी ओर नीलम बिजलवाण के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक जनसंपर्क में मौजूद है

नीलम बिजलवाण के जनसंपर्क अभियान में इस बार एक नई ऊर्जा और विश्वास की लहर दिखी, जिससे उनके समर्थन में और अधिक वृद्धि हो रही है।

Breaking News