February 15, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रामसभा छिद्दरवाला में 05 लाख रुपए से बने एकता ग्राम संगठन कक्ष का रिबन काटकर लोकार्पण किया।

1 min read

 

 

रायवाला 27 नवंबर 2024 ।

 

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रामसभा छिद्दरवाला में 05 लाख रुपए से बने एकता ग्राम संगठन कक्ष का रिबन काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।

 

डा. अग्रवाल ने कहा कि हर मूलभूत समस्याओं का निराकरण उनकी विधायकी के साढ़े 17 वर्षों में किया गया है। सड़क, बिजली और पानी जैसी समस्याओं से अब छिद्दरवाला के निवासियों को गुजरना नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि छिद्दरवाला अब ग्रामीण नहीं शहरी क्षेत्रों की तरह हो गया है।

 

डा. अग्रवाल ने ग्रामवासियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनका परिवार हैं और परिवार की समस्याओं का निदान करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो भी विकास कार्य किये जाएंगे, वह ग्रामवासियों के लिये हितकर होंगे। साथ ही विकास कार्यों के लिये किसी भी प्रकार से धन की कमी आड़े नहीं आएगी।

 

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा, सदस्य महिला आयोग विमला नैथानी, ग्राम प्रधान छिद्दरवाला कमलदीप कौर, मंडल अध्यक्ष समा पवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बर्फ सिंह पोखरियाल, अनीता राणा आदि उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, उप प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र रांगड़, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा समा पवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, अनिता राणा, सरदार बलविंदर सिंह, पूजा ग्राम संगठन की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी, आस्था समूह की अध्यक्ष पुष्प मल्ल, साहित्य समूह के अध्यक्ष प्रमिला बिष्ट, मां संतोषी समूह की अध्यक्ष मीना बिष्ट, आराधना समूह की अध्यक्ष रोशनी राणा, सुखमणि समूह की अध्यक्ष अमरजीत कौर, पूजा समूह की अध्यक्ष सुचित्रा लखेड़ा, मां चंद्रबनी समूह के अध्यक्ष अर्चना बडोनी आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Breaking News