April 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर तथा लैंसडाउन) में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

1 min read

 

*सूचना/14 सितम्बर, 2024;* माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा 14 सितंबर द्वित्तीय शनिवार, को इस जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौडी, कोटद्वार, श्रीनगर तथा लैन्सडाउन) में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

 

सिविल जज(सी०डि०)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में 310 वादों में 304 वादों का निस्तारण किया गया है। जिसमें *रूपये 17988269/-* धनवसूली की गयी।

 

प्री-लिटिगेशन के 18 वाद निस्तारित किये गये, जिसमें *रूपये 30,08,920/-* की धनवसूली की गयी ।

 

 

Breaking News