April 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

स्वरोजगार कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्म निर्भर निधि योजना (पी.एम. स्वनिधि) के अर्न्तगत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर निकाय अन्र्तगत समस्त बैंक शाखा प्रबन्धकों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

1 min read

नगर पालिका सभागार पौड़ी में दीन दयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अर्न्तगत गठित स्वंयं सहायता समूह की सी.सी.एल, स्वरोजगार कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्म निर्भर निधि योजना (पी.एम. स्वनिधि) के अर्न्तगत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर निकाय अन्र्तगत समस्त बैंक शाखा प्रबन्धकों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

 

जिसमे सिटी मिशन मैनेजर श्री जगदीश रतूड़ी द्वारा योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए बैको से अनुरोध किया गया कि बैकं समूह की सी.सी.एल. स्वरोजगार कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्म निर्भर निधि योजना (पी.एम. स्वनिधि) के लाभार्थियों को समय पर ऋण वितरित करने का कष्ट करेगें जिससे लाभार्थी अपनी आजीविका मे सुधार ला सकें इसी के साथ जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक श्री प्रताप सिहं राणा द्वारा बैंक शाखा प्रबन्धकों को शत प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए गये। इसी क्रम को आगे बढाते हुए सहायक जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक श्री भूपेश नौटियाल द्वारा समस्त बैंक शाखा प्रबन्धकों अवगत कराया गया कि लम्बित आवेदनो को जल्द वितरित करेंगें।

कार्यशाला मे शाखा प्रबन्धक राकेश पांगती आई.डी.बी.आई, राज कुमार स्टेट बैंक आफॅ इण्डिया रोहित बैकं ऑफ इण्डिया समस्त बैंक प्रबन्धक एवं सामुदायिक संगठन कर्ता इन्दु उपरेती डाटा एन्ट्री ऑपरेटर चन्द्र शेखर बडोनी पहाड़ क्षेत्र स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्षा श्रीमती यशोदा नेगी स्वयं सहायता समूह की श्रीमती अर्चना गुसांई, रेनु रावत आशा नेगी जयन्ती राणा दुर्गा रावत, सावित्री बमराड़ा सभी समूह की पदाधिकारी एवं सदस्य तथा नगर पालिका परिषद पौड़ी के कर्मचारी विनोद गुसाई हरीश नेगी प्रदीप विष्ट अनुज भण्डारी आदि मौजूद थे।

Breaking News