February 8, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

03 फरवरी को कंडोलिया मैदान में आयोजित होगा दिशा ध्याणी थौला मेला*

1 min read

*कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री जी करेंगे प्रतिभाग, जनता को संबोधन के साथ ही लाभार्थियों को करेंगे सम्मानित*

*सूचना/01 फरवरी, 2024ः* जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि आगामी 03 फरवरी, 2024 को कंडोलिया मैदान में ‘‘दिशा ध्याणी थौला मेला’’ कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

03 फरवरी, 2024 को कंडोलिया मैदान में प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा ‘‘दिशा ध्याणी थौला मेला’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में स्टॉल लगाये जायेंगे। स्टॉल के माध्यम से आमजनमानस को लाभ/ऋण, सब्सिडी, आवास अनुदान डी0बी0टी0, कृषि यंत्र आदि की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जायेगा। इसके अलावा मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनता को संबोधन करने के साथ ही विभिन्न स्वरोजगारों से जुड़े लाभार्थियों को सम्मानित भी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने आमजनमानस को कंडोलिया मैदान में आयोजित होने वाले ‘‘दिशा ध्याणी थौला मेला’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।

 

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News