September 19, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस*

1 min read

 

कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करते हुए परेड की सलामी ली*

*सूचना/26 जनवरी, 2024ः* कंडोलिया मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है जब भारत काफी गर्व के साथ संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूम में 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस 26 तारीख को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी तारीख को भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस दौरान उन्होंने देश के महान व्यक्तियों की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए नमन किया, साथ ही देश की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों नायको तथा देश की सीमाओं पर शहीद होने वाले जवानों को भी याद किया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा0 मंत्री जी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के जवानो व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विभागों द्वारा निकाली गई झांकियों, संस्कृति विभाग के कलाकारों व स्कूली छात्र छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रमों से रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मा0 मंत्री जी ने पुलिस विभाग के 12 जवानो, विभिन्न विभागों के 25 अधिकारी/कर्मचारियों, होमगार्ड से 01 जवान तथा गुरूरामराय स्कूल के 04 बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरूद्व, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, पीडी डीआरडीए संजीव कुमार राय, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, एएसपी कोटद्वार जया बलूनी, सीओ पुलिस श्याम दत्त नौटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

*आयुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त ने किया ध्वजारोहण*

अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल नरेंद्र क्वीरियाल ने 9ः30 बजे आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, अमर शहीदों व संविधान निर्माताओं को याद करते हुए कहा कि आजादी 1947 में मिल गई थी लेकिन संविधान को 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। संविधान बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा था। कहा कि आज भारत के संविधान से संपूर्ण विश्व प्रभावित है।

 

*जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते हुए समस्त कार्मिकों से राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान देने का किया आह्वान*

 

जिलाधिकारी ने कहा कि दुनियाभर में अनेक देशों में समय-समय पर ग्रह युद्व, सैनिक शासन, बड़े-बडे अपराध की घटनाएं होती रही हैं और लोकतंत्र की विचारधारा को आघात होता रहा है वहीं भारत इतनी बड़ी जनसंख्या होने के बावजूद भी विश्व के अन्य किसी भी राष्ट्र की अपेक्षा लोगों के अधिकारों, संविधान के प्रतिमानों और आधुनिक लोकतंत्र के विचारों को अक्षुण बनाये हुए हैं और लगातार विकास के मार्ग पर अग्रसर है इसका कारण हमारी बेहतर संवैधानिक व्यवस्था ही है। इसलिए हम सभी को अपने संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों का सम्मान करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान देना चाहिए ताकि हम विश्व के अन्य राष्ट्रों के लिए प्रेरणा बन सके।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न तहसील, विकासखंडों तथा समस्त कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News