March 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रीराम कथा समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में प्रतिभाग किया। इस दौरान राम भक्तों की मांग पर आयोजन स्थल बारात घर के टीन शेड के लिए 03 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की।

1 min read

ऋषिकेश 23 जनवरी 2024 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रीराम कथा समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में प्रतिभाग किया। इस दौरान राम भक्तों की मांग पर आयोजन स्थल बारात घर के टीन शेड के लिए 03 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की। साथ ही श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने को बधाई दी।

देवेंद्र विहार गुमानीवाला में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कथा व्यास डॉ सतीश वत्सल का आशीर्वाद प्राप्त किया। कहा कि कथा मर्मज्ञ श्री वत्सल जी के श्रीमुख से राम की कथा सुनने का अवसर मिला है। राम हमारे मन-मस्तिष्क में बसे हुए हैं। गरीब हो या अमीर सबके मुख राम का नाम ही पहले आता है। कहा कि भगवान राम की कथा सुनने भर से मन शांत हो जाता है।

उन्होंने कहा कि रामकथा को सुनें, समझें अच्छी तरह से और अपने जीवन में उतारें। तभी हमारा यह जीवन सफल होगा। कहा कि भौतिकता की होड़ में मानव जीवन में सारी तरह की सुविधाएं तो हासिल हो गयी हैं पर हम अपने को सही अर्थों में सुखी नहीं पा रहे हैं। कहा कि जीवन में हताशा और निराशा व्याप्त है। रामचरित मानस की कथा सुनने से हमें सुख और शांति मिलती है।

इस मोके पर कथा समिति अध्यक्ष बेताल सिंह नेगी, विकास सेमवाल, विकास गर्ग, सत्य प्रकाश कुकरेती, रोशन लाल भट्ट, सन्दीप कुड़ियाल, महिला मोर्च की मण्डल अध्यक्ष वीरभद्र निर्मला उनियाल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News