February 8, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्राम सभा गुमानीवाला में 1 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से लगभग 2.71 किमी लंबे विभिन्न आंतरिक मार्गों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

1 min read

ऋषिकेश 18 अक्टुबर 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्राम सभा गुमानीवाला में 1 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से लगभग 2.71 किमी लंबे विभिन्न आंतरिक मार्गों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

बुधवार को डॉ अग्रवाल ने ग्रामसभा गुमानीवाला में वार्ड संख्या 3, 4 एवं 11 के विभिन्न आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य जिनकी लम्बाई 1.565 किमी व लागत 99.59 लाख रुपए और रुषा फार्म वार्ड संख्या 13 में जीवन जागृति स्कूल से सोनू के घर तक मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी लम्बाई 1.15 किमी व लागत 77.65 लाख रुपए है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनकी विधायकी के साढ़े 16 वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किये गए। कहा कि विकास कार्यों के लिए कभी धन की कमी आड़े नहीं आएगी। बताया कि गुमानीवाला में सभी मूलभूत आवश्यकता को उनकी विधायकी में पूरा किया गया है, जिससे आज ग्रामीण क्षेत्र भी शहरी जैसे दिखते है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य की धामी सरकार का पूरा ध्यान विकास के नवरत्नों पर है। इसमें पहला रत्न- केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में 1300 करोड़ रुपए से पुनर्निर्माण का कार्य, दूसरा रत्न- ढाई हजार करोड़ रुपए की लागत से गौरीकुण्ड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुण्ट साहिब रोपवे का कार्य, तीसरा रत्न- कुमायूं के पौराणिक मंदिरों को भव्य बनाने के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत पहले चरण में 16 मन्दिरों को शामिल किया गया है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि चौथा रत्न- पूरे राज्य में होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जाना। पांचवा रत्न- राज्य में 16 ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन का विकास, छठा रत्न- उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार, उधमसिंह नगर में एम्स का सेटलाइट सेंटर भी बनाया जा रहा है। सातवां रत्न- करीब 2 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली टिहरी लेक डेवलपमेंट परियोजना के कार्य किये जा रहे हैं। आठवां रत्न- ऋषिकेश-हरिद्वार का एडवेंचर टूरिज्म और योग की राजधानी के रूप में विकास किया जा रहा है और नौवा रत्न- टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन इस पर भी जल्द काम शुरू हो जाएगा।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डोईवाला भगवान सिंह पोखरियाल, प्रधान दीपिका व्यास, मण्डल अध्यक्ष दिनेश पयाल, शहीद हमीर पोखरियाल के पिता जयेंद्र पोखरियाल, समाजसेवी मानवेन्द्र कण्डारी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सोनी रावत, रुकमा व्यास, पंचायत सदस्य रीना रांगड़, लोनिवि के सहायक अभियंता सतीश कुमार, अपर सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, विनोद भारती, रंजीत थापा आदि उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News