February 6, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मां गंगा रामलीला समिति (रजि) द्वारा नया पुल 14 बीघा में 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा

1 min read

मां गंगा रामलीला समिति (रजि) द्वारा 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नया पुल  14 बीघा में भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ कल दिनांक 15 अक्टूबर 2023 क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री सुबोध उनियाल की उपस्थिति में किया जाएगा l

मां गंगा रामलीला समिति के उपाध्यक्ष अनिल राणा व  समिति के कोषाध्यक्ष संदीप परमार ने बताया कि पूर्व की भांति रामलीला  का मंचन दक्ष कलाकारों द्वारा  किया जाएगा जिसमें कुछ शहरी क्षेत्र से और कुछ पहाड़ी क्षेत्र के कलाकार शामिल हैं,तथा रामलीला मंचन की कला में दक्ष है ऐसे ही दक्ष कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन व प्रस्तुति दी जाएगी

मां गंगा रामलीला समिति के उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष ने बताया कि यह रामलीला आयोजन का द्वितीय वर्ष है तथा इस वर्ष पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की रामलीला को भव्य  व दिव्य बनाने का पूरा प्रयास किया गया है उन्होंने बताया कि रामलीला का लाइव प्रसारण फेसबुक अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाएगा    l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News