February 5, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नरेंद्र नगर विधानसभा के नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूरी द्वारा नरेंद्र नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

1 min read

आज नरेंद्र नगर विधानसभा के नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूरी द्वारा नरेंद्र नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनीष खंडूरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को जीताने का काम करें। उन्होंने कहा कि मैं भी एक उम्मीदवार के रूप में गढ़वाल संसदीय सीट पर पिछले 5 वर्षों से लगातार जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा हूं एवं जनता के मुद्दों को सड़कों पर उठाने का लगातार काम कर रहा हूं। पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर बूथ मजबूत करने के साथ अपने साथ युवाओं एवं महिलाओं को जोड़ने का काम करना चाहिए। पूरे देश में भाजपा की सरकार ने युवाओं के साथ छलावा किया महिलाओं के साथ पूरे देश में अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं ऐसे में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को घर-घर जाकर भाजपा की नाकामियों को बताने के साथ-साथ कांग्रेस द्वारा किए गए विकास के कार्यों को बताने की आवश्यकता है।

 

जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि पार्टी संगठन बूथ स्तर पर काम कर रहा है नरेंद्र नगर विधानसभा की 170 बूथों पर बूथ अध्यक्षों का चयन के साथ-साथ मंडल अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठों में संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। आज नरेंद्र नगर विधानसभा वासी भाजपा सरकार की नाकामियों की वजह से हताश और निराश है, जिसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कंडारी और दिनेश व्यास ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा की नाकामियों को घर-घर तक जनता के पास लेकर जाएगा।

इस अवसर मनीष खंडूरी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जिला अध्यक्ष उत्तम असवाल वीरेंद्र कंडारी दिनेश व्यास भास्कर गैरोला महावीर खरोला आशीष रानाकोटी सुनील आर्य दिनेश भट्ट सचिन सेल्वान अभिषेक भट्ट अजय रमोला सुमन नैथानी प्रमिला विजलवान सरस्वती जोशी बंदना नेगी प्यारी देवी नवीन भंडारी पूर्ण सिंह भंडारी प्रमोद कुमार दयाल सिंह भंडारी पूर्ण पुंडीर विनोद सकलानी राजेंद्र गुसाई किशोर रावत राधे श्याम शर्मा सर्वेंद्र कंडियाल शिवम भट्ट सुरेंद्र भंडारी टंकी सिंह नेगी मनवीर नेगी राजवीर भंडारी आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News